बस्ती में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, फेरीवाला गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश

बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फेरीवाले ने 5 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ हैवानियत की

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती (उत्तर प्रदेश):


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फेरीवाले ने 5 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मिठाई का लालच देकर ले गया आरोपी

पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची दोपहर में घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान डमरू बजाते हुए एक फेरीवाला गांव में पहुंचा। वह ‘लक्ष्मी पापड़ मिठाई’ बेचता था। डमरू की आवाज सुनकर बच्ची उसके पास गई। आरोपी ने मिठाई का लालच देकर उसे सुनसान जगह की ओर ले गया।

कुछ देर बाद बच्ची की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक ही गुरु की शिक्षा से गढ़ी तीन पीढ़ियों की सफलता की मिसाल Read More एक ही गुरु की शिक्षा से गढ़ी तीन पीढ़ियों की सफलता की मिसाल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गफ्फार अली के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

गोरखपुर: मंडलायुक्त का कलेक्ट्रेट पर सख्त प्रशासनिक निरीक्षण Read More गोरखपुर: मंडलायुक्त का कलेक्ट्रेट पर सख्त प्रशासनिक निरीक्षण

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू  में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का हुआ भव्य विदाई समारोह Read More न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू  में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का हुआ भव्य विदाई समारोह

बाहरी फेरीवालों के सत्यापन की मांग

घटना के बाद से गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में आने वाले बाहरी फेरीवालों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

यह घटना गांवों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपाय और नियमित निगरानी की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार