Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: बुधवार को तेजी के बाद गुरुवार सुबह कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 2,500 रुपये की गिरावट आई, जबकि सोना लगभग 1,000 रुपये सस्ता हुआ।

चांदी में 1% से ज्यादा की गिरावट

5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,63,018 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,61,361 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,60,128 रुपये के निचले स्तर और 2,61,924 रुपये के उच्च स्तर तक गई। सुबह 9:30 बजे यह 2,649 रुपये यानी 1.01% की गिरावट के साथ 2,60,369 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

सोना भी कमजोर, 900 रुपये तक टूटा

महिला टीचर ने छात्रा को मारा था थप्पड़, कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा Read More महिला टीचर ने छात्रा को मारा था थप्पड़, कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,58,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,57,701 रुपये के लो और 1,58,173 रुपये के हाई स्तर तक गया। सुबह 9:36 बजे यह 897 रुपये यानी 0.57% की गिरावट के साथ 1,57,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

जो उचित समझो, वह करो' ही नहीं है, जनरल नरवणे की किताब में और भी बहुत कुछ है जिससे सरकार हो जाएगी शर्मिंदा Read More जो उचित समझो, वह करो' ही नहीं है, जनरल नरवणे की किताब में और भी बहुत कुछ है जिससे सरकार हो जाएगी शर्मिंदा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी

देश के 30 शहरों में पानी के लिए मचेगा हाहाकार Read More देश के 30 शहरों में पानी के लिए मचेगा हाहाकार

ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 5,058.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं स्पॉट सिल्वर 1.4% की गिरावट के साथ 82.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि बीते सत्र में इसमें 4% की तेजी आई थी।

दिल्ली में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट (स्टैंडर्ड गोल्ड) की कीमत 1,17,168 रुपये प्रति 8 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट (प्योर गोल्ड) का रेट 1,27,808 रुपये प्रति 8 ग्राम दर्ज किया गया।

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,17,048 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,688 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,328 रुपये प्रति 8 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,29,088 रुपये प्रति 8 ग्राम पर उपलब्ध है।

हैदराबाद में गोल्ड प्राइस

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,17,048 रुपये प्रति 8 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,688 रुपये प्रति 8 ग्राम दर्ज की गई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार