Haryana: हरियाणा में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, ‘ग्लोबल सिटी’ प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार गुरुग्राम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित की जा रही 1003 एकड़ की ‘ग्लोबल सिटी’ परियोजना में देश की सबसे ऊंची इमारत बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। यह प्रोजेक्ट हरियाणा का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी शहरी विकास प्रयास माना जा रहा है।

सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट को अमल में लाने के लिए जल्द ही एडवाइजर नियुक्त करेगी। इसके लिए विदेशी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहरी नियोजन विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी, ताकि इमारत का डिजाइन, निर्माण तकनीक और सुरक्षा मानक वैश्विक स्तर के हों। प्रस्तावित गगनचुंबी इमारत ‘ग्लोबल सिटी’ की पहचान के रूप में विकसित की जाएगी।

आधुनिक शहरी मॉडल के रूप में विकसित होगी ग्लोबल सिटी

गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन ज़ोन, डिजिटल सुविधाओं और विश्वस्तरीय शहरी योजना के आधार पर विकसित किया जाएगा। यहां व्यावसायिक, आवासीय, संस्थागत और मनोरंजन से जुड़े सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। सबसे ऊंची इमारत इस पूरे प्रोजेक्ट का आइकॉनिक लैंडमार्क होगी।

छाती पर कलश रख नौ दिन तक की माता की आराधना, घर लौटने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत Read More छाती पर कलश रख नौ दिन तक की माता की आराधना, घर लौटने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत

निवेश, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक Read More धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक

सरकारी अधिकारियों का मानना है कि देश की सबसे ऊंची इमारत बनने से विदेशी निवेशकों और मल्टीनेशनल कंपनियों का आकर्षण बढ़ेगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और गुरुग्राम वैश्विक बिजनेस हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा। पर्यटन के क्षेत्र में भी इस परियोजना से बड़ा फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोन पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था के मद्देनजर 10 लोग गिरफ्तार Read More कोन पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था के मद्देनजर 10 लोग गिरफ्तार

एयरपोर्ट के पास होने से तकनीकी चुनौतियां

हालांकि इस महत्वाकांक्षी योजना के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। प्रस्तावित स्थल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अपेक्षाकृत नजदीक है, ऐसे में इमारत की ऊंचाई को लेकर डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। एविएशन सेफ्टी, एयर ट्रैफिक, लाइटिंग सिस्टम और अधिकतम ऊंचाई जैसे पहलुओं पर विस्तृत तकनीकी अध्ययन किया जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें