उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज भदोही में करेंगे जनपद भ्रमण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। जनपद भदोही में  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आज 13 फरवरी को विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री का आगमन सर्वशक्तिधाम मंदिर प्रांगण, ग्राम चौगुना, सुरियाँवा  हेलीपैड पर पूर्वाह्न 11:45 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर वे भारत माता की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
 
आगमन के पश्चात  उप मुख्यमंत्री अपराह्न 12:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरियाँवा का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे 12:30 बजे निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और 12:55 बजे हेलीपैड से जनपद प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
 
इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने हेलीपैड, मंदिर परिसर और अन्य स्थलों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए टीम तैयार कर रखी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार