अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सघन अभियान

विभिन्न जोनों में कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए गए, जुर्माना वसूला गया

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ।

शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने गुरुवार को व्यापक एवं बहुस्तरीय अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है।

विभिन्न जोनों में कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए गए, जुर्माना वसूला गया

जोन-1 में कार्रवाई


जोन-1 क्षेत्र में जोनल अधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन विभाग-296 की टीम द्वारा नगर निगम मुख्यालय से अभियान प्रारंभ किया गया। यह अभियान नावेल्टी, वाल्मीकि मार्ग, हरिओम मंदिर, कैंप कार्यालय, बालाकदर, नूर मंजिल एवं स्मार्ट सिटी क्षेत्र से होते हुए पुनः नावेल्टी चौराहे तक संचालित किया गया।
इस दौरान अवैध रूप से खड़े 6 चार पहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से टो किया गया तथा 9,000 रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया।

कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पर पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप Read More कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पर पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

जोन-3 में हटाए गए ठेले व गुमटियां


जोन-3 में जोनल अधिकारी आकाश कुमार के निर्देश पर महानगर गोल मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 5 फल की दुकानें और 6 पान की गुमटियां हटाई गईं।
अभियान के दौरान 1 ठेला एवं 3 गैस भट्टियां जब्त की गईं। साथ ही करीब 64,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।

मोबाइल दुकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा  Read More मोबाइल दुकान में 20 लाख की चोरी का खुलासा

विभिन्न जोनों में कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए गए, जुर्माना वसूला गया

छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षामित्र गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज Read More छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षामित्र गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

जोन-7 में संयुक्त कार्रवाई


जोन-7 में भी नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में नालियों, नालों एवं सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह अभियान देवा रोड से नौबस्ता मोड़ तक तथा मुंशीपुलिया चौराहे से अरविंदो पार्क तक संचालित किया गया।
कार्रवाई के दौरान 2 लोहे के काउंटर, 2 मुर्गे वाली जाली, 20 कैरेट, 2 लकड़ी की मेज, 2 तराजू एवं बांस-बल्लियां जब्त की गईं। इसके अलावा 4 काउंटर, 3 ठेले, 5 ठेलियां एवं 3 गुमटियां हटाई गईं।

इस अभियान में अधीक्षक विनय मौर्य, ईटीएफ टीम तथा प्रवर्तन विभाग-296 के कर्मचारी उपस्थित रहे और संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं यातायात के अनुकूल बनाया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें