आजसू जिला अध्यक्ष ने वार्ड 24 की निर्दलीय प्रत्याशी संगीता कुमारी को दिया नैतिक समर्थन

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

देवघर, झारखंड:- आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने देवघर नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 24 से निर्दलीय प्रत्याशी संगीता कुमारी, पति दिनेश कुमार यादव को अपना पूर्ण नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि संगीता कुमारी एक कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी हैं। वार्ड 24 की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ तथा सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें एक योग्य एवं सक्षम प्रतिनिधि बनाती है। उन्होंने कहा कि वार्ड के समुचित विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दिलाने के उद्देश्य से आजसू पार्टी ने उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।
 
आदर्श लक्ष्य ने आगे कहा कि आजसू पार्टी जनहित और क्षेत्रीय विकास की राजनीति में विश्वास रखती है तथा नगर निकाय में ऐसे प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाना चाहती है जो जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं और विकास कार्यों को गति दें। उन्होंने वार्ड 24 की देवतुल्य जनता से अपील की कि वे संगीता कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि कल शाम उनके आवासीय कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री आदर्श लक्ष्य का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें