राजनीति
भारत
विधायक सुरेश पासी के प्रयास से इन्हौना–रुदौली मार्ग को मिलेगा राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा
10 मीटर चौड़ी सड़क से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुशील कुमार मिश्रा अमेठी
शुकुल बाजार, अमेठी।
विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के विकास को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक सुरेश पासी के सतत प्रयासों से इन्हौना–शुकुल बाजार–रुदौली संपर्क मार्ग को अब राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का दर्जा दिया जाएगा। इस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।विधायक सुरेश पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने संबंधी प्रपत्र जारी कर दिया गया है।
.jpg)
राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि चौड़ी और उच्च गुणवत्ता वाली सड़क से न केवल राहगीरों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास के नए द्वार खुलेंगे। यह मार्ग आसपास के कस्बों और ग्रामीण इलाकों को बेहतर ढंग से जोड़ने का कार्य करेगा।
विधायक सुरेश पासी ने यह भी कहा कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। आज क्षेत्र की अधिकांश सड़कें चकाचक और सुचारू हैं और इन्हौना–रुदौली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की पहल उसी विकास श्रृंखला का अहम हिस्सा है।क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है, जिससे आने वाले समय में अमेठी जनपद के इस हिस्से को नई पहचान मिलेगी।

Comments