जूगैल के नवागत प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का भव्य स्वागत, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर किया गया सम्मानित
पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना व अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना - प्रभारी निरीक्षक
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट
जूगैल/सोनभद्र
जनपद के जूगैल थाना अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र कुमार की नियुक्ति होने पर स्थानीय जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में क्षेत्र के लोगों ने थाना परिसर पहुँचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने नवागत थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को फूल-मालाएं पहनाईं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर भेंट की गई, जो न्याय और समानता का प्रतीक है। उपस्थित जनसमूह ने विश्वास जताया कि जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी और अपराधियों पर लगाम लगेगी। सम्मान से अभिभूत थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी कार्ययोजना स्पष्ट की।
उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना है। मैं पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सूरत नायक, सीताराम भारती, राजेश कुमार, शिवम सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments