विजय कुमार वर्मा की SSB में तैनाती:बलरामपुर के चमरूपुर गांव में हुआ जोरदार स्वागत ।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
बलरामपुर
 
जिले के श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत चमरूपुर मजरा भड़वाजोत निवासी विजय कुमार वर्मा का सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल जीडी के पद पर तैनाती हुआ है। अपने गांव पहली बार लौटने पर क्षेत्र वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।विजय कुमार वर्मा किसान माया राम वर्मा के पुत्र हैं। उनकी यह उपलब्धि गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
 
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चमरूपुर शिव शंकर सैनी ने प्रभु श्रीराम का फोटो देकर स्वागत किया, पूर्व प्रधान अयूब खान, अविनाश पांडे, अशोक कुमार वर्मा, रक्षा राम कश्यप, सियाराम वर्मा, डॉक्टर केसरी लाल वर्मा, अखिलेश कुमार गुप्ता, ताज मोहम्मद, मास्टर रवीन्द्र किशोर, दाताराम वर्मा, शंकर वर्मा, विनय वर्मा ,राजेंद्र प्रसाद वर्मा और राजेश भारती सहित कई ग्रामवासियों और क्षेत्र के लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें