जूनियर हाईस्कूल के गेट में आग लगाई, फिर चोर ले गए सामान

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, स्कूल की प्रधानाचार्या बंदना ने पतारा चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने प्रधानाचार्या कक्ष का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
घाटमपुर।
 
घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतारा कस्बे में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में बीतीं देर रात चोरी की घटना सामने आई है,, अज्ञात चोरों ने स्कूल का गेट नहीं खोल पाए, तो उसे आग लगा कर जला दिया, और हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए,,आज सोमवार को सुबह प्रधानाचार्या बंदना के पहुंचने पर घटना का पता चला,,
 
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, स्कूल की प्रधानाचार्या बंदना ने पतारा चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने प्रधानाचार्या कक्ष का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर असफल रहे ,, बाद में चोरों ने कमरे के गेट को आग के हवाले कर दिया,गेट जलने के बाद चोर अंदर दाखिल हुए, और वहां से दो गैस सिलेंडर बीस किलो शक्कर, नमकीन,चाय पत्ती,और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए,
 
घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी निरीक्षक ललित शर्मा मौके पर पहुंचे, और प्रधानाचार्या बंदना से जानकारी जुटाई,और जल्द ही कारवाई का आश्वासन दिया है,, घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें