सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया धरना/ प्रदर्शन

उनके द्वारा कहा गया अगर दो-तीन दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है और उसका लाइसेंस निरस्त नहीं होगा

Swatantra Prabhat Picture
Published On

हरीश चौधरी 
स्वतंत्र प्रभात 
सिद्धार्थनगर,
जिले के कलेक्ट्रेट  प्रांगण में सोमवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के लोगों ने जिलाध्यक्ष  राजेश कुमार मिश्रा  की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया, उन्होंने धरना /प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करा दिया गया।
 
उसके बाद गिरफ्तार नहीं किया गया और उसका रिवॉल्व लाइसेंसी है जिससे  अमीन सुभाष को मारने के लिए  धमकी भी दे रहा है और गिरफ्तार नहीं हो रहा है। इसलिए हम लोगों धरना दे रहे हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हमारे प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश शर्मा द्वारा वार्ता किया गया है।
 
उनके द्वारा कहा गया अगर दो-तीन दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है और उसका लाइसेंस निरस्त नहीं होगा
 
उनके द्वारा कहा गया अगर दो-तीन दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है और उसका लाइसेंस निरस्त नहीं होगा तो हमारे पूरे प्रदेश के राजस्व संग्रह अमीन संघ धरना /प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें। अभी तक किसी अधिकारी द्धारा संघ से बात नही किया गया। उन्होंने ने कहा कि पूर्व में पत्र जारी किया गया था।
 
दो दिन पहले तहसील द्वारा पत्र जारी हुआ था। वह भी बीत गया और दो दिन के बाद फिर  पत्र जारी किया गया। पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी और एसपी को इस मामले की जानकारी दी गई हैं लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई । 
 
इस मौके पर महेश्वर प्रसाद मिश्र ,शिवात्मा प्रसाद ,हरेन्द्र कुमार ,रमेश चन्द्र ,विश्व कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें