लावारिस सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज । नैनी क्षेत्र स्थित बड़ी सब्जी मंडी में शनिवार सुबह एक लावारिस सूटकेस मिला जिससे लोगों मे अफरा तफरी मच गयी। लावारिश सूटकेश देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस भीड़ को सूटकेस से दूर किया और सूटकेश को अपने कब्जे में लिया।
 
इसके बाद डरते हुए सावधानी से खोला। सूटकेस खुलने पर उसमें कुछ कैमरे से जुड़े पुर्जे मिले है। जिसके बाद पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली।हालाकि पुलिस ने पता किया तो पता चला की कोई खरीदारी करने आया था उसी का सूटकेस छूट गया जिसे पुलिस की मदद से उस वक्ति को सौंप दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें