राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह सहित जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण

वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र, महिला सेवाओं में गुणवत्ता एवं बनाए रखो मानवीय दृष्टिकोण-राज्य महिला आयोग सदस्य

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह, जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिला पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं को परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता एवं आवास संबंधी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला पीड़ितों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

IMG_20260205_000825

Kushinagar: अंबेडकर जयंती पर अपनी जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प Read More Kushinagar: अंबेडकर जयंती पर अपनी जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र है, यहां की सेवाओं में गुणवत्ता एवं मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखा जाए।इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विश्वकर्मा ने जिला जेल महिला बैरक का निरीक्षण कर महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया, उन्होंने जिला जेल स्थित महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही ।

केपीयूसी छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे छात्रों पर कार्रवाई Read More केपीयूसी छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे छात्रों पर कार्रवाई

IMG_20260205_000715

भगवान बुद्ध की प्रतिमा  स्थापित की गई Read More भगवान बुद्ध की प्रतिमा  स्थापित की गई

आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया गया और महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला बंदियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं नियमानुसार एवं समय से उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य परीक्षण, साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक परामर्श सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। 

इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पंजीकरण व्यवस्था एवं उपचार प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिले तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव, पुलिस विभाग के कार्मिक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार