बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पड़ोसियों और पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पुलिस की सूझ बुझ से आग पर काबू , जनहानि टला

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 स्थित एक रिहाइशी मकान में बुधवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, ओबरा परियोजना में श्रमिक के पद पर कार्यरत कौशल्या देवी (पत्नी स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा, निवास स्थान 8-1-T42) अपने काम पर गई हुई थीं।

IMG-20260204-WA0115

.श्रीराम के भक्तों का अपमान भगवान के लिए असहनीय कथावाचक  Read More .श्रीराम के भक्तों का अपमान भगवान के लिए असहनीय कथावाचक 

इसी दौरान उनके घर के किचन में शॉर्ट सर्किट होने से आग धधक उठी। देखते ही देखते घर से धुएं का गुबार निकलने लगा।आस-पड़ोस के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत 112 पुलिस सहायता को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। घर का ताला बंद होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और किचन से सामान बाहर निकालना शुरू किया।

उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन में महाप्रबंधक उपकरण की नियुक्ति में खेल Read More उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन में महाप्रबंधक उपकरण की नियुक्ति में खेल

IMG-20260204-WA0053

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज. Read More अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

इसी बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किचन के सामान को नुकसान पहुँचा है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार