राजनीति
भारत
पडरौना में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत डोर-टू-डोर जनसंपर्क, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने किया निरीक्षण
कुशीनगर। पडरौना नगर में लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में शक्ति केंद्र उदित नारायण डिग्री कॉलेज के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 273, 274, 275, 276, 277, 278 एवं 279 पर प्रवासी मतदाताओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया गया।
अभियान के दौरान छुटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया गया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।
अभियान का निरीक्षण अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका परिषद पडरौना मनीष जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री देवेश मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक कृपाशंकर वर्मा एवं विनोद गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अनिल साहा, राम वर्मा, मोहन पटेल, नवीन कश्यप, अंशुमान श्रीवास्तव सहित विद्यानंद वर्मा, मंथन सिंह, आकाश वर्मा एवं आनंद रावत उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और लोकतंत्र में उसकी सहभागिता सुनिश्चित हो।

Comments