बीजपुर-बखरिहवा मार्ग पर बाइक दुर्घटना, दो युवक गंभीर रूप से घायल

तत्परता के साथ 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर में भर्ती कराय,

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  संवाददाता

बीजपुर/ सोनभद्र-

बखरिहवा मार्ग पर नेमना मोड़ के समीप बीजपुर की ओर आते समय दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने साधन से धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर में भर्ती कराया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में घायलों की पहचान सूरज केवट (24) पुत्र सोहन केवट, निवासी पुनर्वास द्वितीय तथा सुदामा बैगा (23) पुत्र सूरज बैगा, निवासी पुनर्वास प्रथम के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक घर से कहीं गए थे और लौटते समय नशे की हालत में बाइक चलाते हुए अनियंत्रित होकर गिर पड़े।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CEIR पोर्टल का कमाल: गोरखपुर पुलिस ने 852 गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 1.27 करोड़ की संपत्ति बरामद  Read More CEIR पोर्टल का कमाल: गोरखपुर पुलिस ने 852 गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 1.27 करोड़ की संपत्ति बरामद

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें