विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड् राइट्स एंड यू के नेतृत्व फूड डेमो के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

फूड डेमो के माध्यम से लोगो को किया गया जागरूक, महिलाओं व किशोरियों को सिखाए पौष्टिक व्यंजन के गुर- रीना शर्मा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

मंगलवार को सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से संस्था कार्य क्षेत्र के ग्राम कुकराही मे विभिन्न खाद्य प्रदार्थों के डेमो के माध्यम से समुदाय के लोगो को जागरूक किया गया। जिसमे संस्था कार्यकर्त्ती रीना शर्मा द्वारा प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों का उपयोग करके पौष्टिक व्यंजन बनाना सिखाया गया ,जो विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं किशोरियों के लिए फायदेमंद है।

IMG-20260204-WA0067

हैलट अस्पताल में गार्ड की दबंगई, तीमारदार को थप्पड़ मारकर मोबाइल छीना; वीडियो वायरल Read More हैलट अस्पताल में गार्ड की दबंगई, तीमारदार को थप्पड़ मारकर मोबाइल छीना; वीडियो वायरल

लोगों को अधिक फल, सब्जियां, साबुत अनाज खाने और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों व चीनी का सेवन कम करने के लिए प्रेरित करता है। डेमो के दौरान भोजन को प्रदूषण से बचाने तथा सही तरीके से पकाने और स्वच्छ उपकरणों का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। संस्था कार्यकर्त्ता रेखा द्वारा सत्र मे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग करते हैं, जिससे यह समझ बढ़ती है कि स्वस्थ खान-पान के लिए महंगा सामान जरूरी नहीं है।

उपायुक्त गंगा नगरनेअंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पणकर सम्मान प्रकट किया Read More उपायुक्त गंगा नगरनेअंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पणकर सम्मान प्रकट किया

IMG-20260204-WA0066

सीएचसी परिसर में आग लगने से दो एंबुलेंस जलकर राख Read More सीएचसी परिसर में आग लगने से दो एंबुलेंस जलकर राख

प्रभावी फूड डेमो के बारे में विस्तृत बताते हुए पकाते समय पोषक तत्वों और उनके स्वास्थ्य लाभों पर लगातार चर्चा करते हुए तैयार व्यंजन का स्वाद चखने के बारे में बताते हुए यह भी बताया गया कि फूड डेमो के माध्यम से जागरूकता केवल ज्ञान नहीं बढ़ाती, बल्कि व्यवहार परिवर्तन होता हैं जिससे लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम में सोनभद्र विकास समिति से काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता रेखा, रिना शर्मा, दिनेश कुमार कोआर्डिनेटर, आगनवाड़ी कार्यकत्री सहित बड़ी संख्या में बच्चें, किशोरियां एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार