राजनीति
श्री हठीले हनुमान धाम कमेटी टूण्डली द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री हठीले हनुमान धाम कमेटी टूण्डली द्वारा ध्वजा रोहण किया गया उसके वाद भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष अशोक सारस्वत द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एन.पी. सक्सेना (संरक्षक), आर.पी. शर्मा (संरक्षक), विनोद गुप्ता (संरक्षक), राकेश यादव (कोषाध्यक्ष), दयाशंकर, डॉ. योगेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों का सम्मान किया गया।
समारोह के अंत में बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया तथा सभी के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Comments