माघ मेले में हुडसा द्वारा गंगा स्वच्छता जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। माघ मेला प्रयागराज–2026 के अवसर पर हुडसा संस्था द्वारा गंगा स्वच्छता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा स्वच्छता जनजागरण रैली से हुआ।

बैंड-बाजे के साथ, गगनभेदी नारों का उद्घोष करते हुए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली निकाली। रैली हुडसा शिविर से प्रारंभ होकर गंगा अपर मार्ग से होते हुए त्रिवेणी मार्ग तक पहुँची तथा गंगा तट का भ्रमण करते हुए पुनः हुडसा शिविर में संपन्न हुई।

मुख्य अतिथि प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने गंगा की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की जीवनरेखा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों से गंगा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पर स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता संकल्प तथा सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इण्टर कॉलेज, महिला सेवा सदन इण्टर कॉलेज, क्रॉस्थवेट इण्टर कॉलेज, राधारमण इण्टर कॉलेज, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, समदरिया स्कूल दादूपुर सहित अन्य विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रॉस्थवेट कॉलेज की तानिया धुरिया ने प्रथम, महिला सेवा सदन इण्टर कॉलेज की प्रसिद्धि सहाय ने द्वितीय तथा जगत तारन गर्ल्स कॉलेज की श्रुति विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।हुडसा के सचिव डॉ. मणि शंकर द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत तथा आभार ज्ञापन दिनेश तिवारी ने किया l

विशिष्ट अतिथि सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कान्त पाण्डेय, मूंछ नर्तक राजेंद्र तिवारी दुकान जी के अलावा डॉ अम्बिका पाण्डेय, सुधीर द्विवेदी, एम पी सिंह, डॉ बबली द्विवेदी, पथ प्रदर्शक से राय साहब, रितिक, आदित्य, कादंबरी द्विवेदी, दिलीप मालवीय, डॉ अब्दुल कादिर,सिद्धार्थ अर्जुन, आवेश अहमद, चित्रा कबीर, बबिता मौर्य, वन्दना विश्वकर्मा, विजय कुमार सिंह, दीपा मालवीया,मनीषा पाण्डेय, आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे l

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें