Haryana: हरियाणा में इन HPS अधिकारियों का होगा प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana HPS Promotion: हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित चल रही HPS से IPS प्रमोशन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। हरियाणा सरकार ने 22 HPS अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए प्रक्रिया तेज कर दी है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इन अधिकारियों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी किए जाने के साथ ही वर्षों से अटका प्रमोशन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब राज्य सरकार जल्द ही इन अधिकारियों के नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजेगी, जहां से अंतिम मंजूरी मिलनी है।

इन अधिकारियों को मिले इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट

जिन HPS अधिकारियों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, उनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पूनिया, धर्मवीर सिंह, चलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता खत्री, रविंद्र विजय सिंह, सिद्धार्थ डांडा, करण गोयल, संदीप कुमार, पूनम, भारती डवास, अमित दहिया, ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत शामिल हैं।

मतदाता सूची में सुधार के लिये 31 जनवरी को विशेष अभियान, बीएलओ बूथ पर रहेंगे उपलब्ध Read More मतदाता सूची में सुधार के लिये 31 जनवरी को विशेष अभियान, बीएलओ बूथ पर रहेंगे उपलब्ध

पहले क्यों अटकी थी प्रमोशन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल Read More उत्तर प्रदेश में छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में 13 HPS अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर फाइल को मंजूरी दी गई थी। हालांकि उस समय तत्कालीन मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गृह विभाग की ओर से तैयार फाइल पर आपत्ति जताते हुए उसे वापस भेज दिया था।

नहर में डूबे नाई का शव दूसरे दिन शारदा सागर खंड नहर में मिला Read More नहर में डूबे नाई का शव दूसरे दिन शारदा सागर खंड नहर में मिला

बताया गया था कि कई HPS अधिकारियों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) अधूरी थी, जिसके चलते उनके इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पाए थे। इसी कारण पूरी प्रमोशन प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही।

HCS अफसरों को भी राहत

इसी बीच 2002 बैच के HCS अधिकारियों को भी बड़ी राहत मिली है। इन्हें पहले प्रोविजनल तौर पर IAS में प्रमोट किया गया था, जिसे लेकर कैट में मामला विचाराधीन था। अब इस फैसले से प्रशासनिक स्तर पर स्थिति और स्पष्ट हो गई है।

जल्द मिल सकती है अंतिम मंजूरी

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, UPSC को पैनल भेजे जाने के बाद प्रमोशन को लेकर अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। अगर सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार रहा, तो जल्द ही इन HPS अधिकारियों को IPS रैंक मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें