उरमौरा में निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित

दो फरवरी को होगा मंडप पूजन, भागवत महात्म्य की होगी कथा, 8 फरवरी को होगी पूर्णाहुति, होगा विशाल भंडारा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर से रविवार को डीजे की धुन पर भक्तगण द्वारा वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर भक्तिगीतों की धुन पर थिरकते हुए मंगल कलश यात्रा निकाली गई । इस दौरान जयकारे से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। मंडप में कलश स्थापित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान व आयोजक एडवोकेट पवन मिश्र ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई और मंडप में कलश स्थापित कर दिया गया। आचार्यगण विनय शुक्ल व महेश शुक्ल जी के जरिए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन, कलश स्थापना, जप आदि कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। 

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल Read More तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल

लापरवाही की भेंट चढ़ा एक और संविदा कर्मी, करंट लगने से दर्दनाक मौत Read More लापरवाही की भेंट चढ़ा एक और संविदा कर्मी, करंट लगने से दर्दनाक मौत

उन्होंने यह भी बताया कि कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में दो फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत महात्म्य की कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद क्रमशः हिरण्यकश्यप वध, परिक्षीत श्राप, सती चरित्र व ध्रुव चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग,श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई जाएगी। हवन, पूर्णाहुति के साथ ही अंतिम दिन 8 फरवरी को विशाल भंडारा होगा।

बैरिया में प्रेम प्रसंग बना खूनी बवाल: युवती के घर पहुंचे युवक को परिजनों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर Read More बैरिया में प्रेम प्रसंग बना खूनी बवाल: युवती के घर पहुंचे युवक को परिजनों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

कलश यात्रा में पंडित बद्री प्रसाद मिश्र, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश द्विवेदी, विनोद शुक्ल, राजीव गौतम, आनंद ओझा, पंकज मिश्र, अंशु शुक्ल, राधेश्याम मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, राधाकांत, उमेश मिश्रा,सत्यारमण समेत सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें