Haryana Weather: हरियाणा में घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में आज सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल सहित जीटी रोड से जुड़े जिलों में धुंध के कारण विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। पानीपत में हालात और भी गंभीर रहे, जहां जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बनी रही।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

उत्तरी हरियाणा के 8 जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी (AWS) में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रेवाड़ी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली।

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों को को पैरों में लगी गोली

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है, हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

यूपी में चुनावी मोड में भाजपा, योगी कैबिनेट reshuffle की अटकलें तेज Read More यूपी में चुनावी मोड में भाजपा, योगी कैबिनेट reshuffle की अटकलें तेज

तीन-चार दिन और परेशान करेगा कोहरा

विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण अगले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय घना से अति घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

फरवरी के पहले पखवाड़े तक ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर नरम पड़ने की संभावना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार