Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के आसार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों और सैटेलाइट इमेज के मुताबिक 31 जनवरी की रात से एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। इसका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में बारिश व तापमान में बदलाव की संभावना है।

IMD के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 और 2 फरवरी को हरियाणा में साफ तौर पर दिखेगा। खासकर दक्षिणी और पूर्वी जिलों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 1 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

तापमान की बात करें तो बीती रात राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। महेंद्रगढ़ (AWS) में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं मंडकोला (मेवात) में तापमान में सबसे ज्यादा 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

जनवरी महीने में अब तक हरियाणा चार पश्चिमी विक्षोभों से प्रभावित हो चुका है। इनमें 22-23 जनवरी और 27-28 जनवरी के पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावी रहे, जिनके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इन मौसमी सिस्टमों के कारण सर्दी के तेवर लगातार बने हुए हैं।

विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’’ थीम पर उत्तर प्रदेश दिवस का  आयोजन Read More विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’’ थीम पर उत्तर प्रदेश दिवस का  आयोजन

आज सुबह प्रदेश के कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग ने घने कोहरे की आशंका जताई थी, लेकिन हवा की दिशा में बदलाव के कारण घना कोहरा नहीं छा सका। इससे सड़कों पर दृश्यता सामान्य रही और यातायात पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

जिले में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाईक रैली, जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना Read More जिले में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाईक रैली, जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

दिन के तापमान में हालांकि हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 8 डिग्री की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। पूरे प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान लगभग 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

जनपद में 92.58 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण, शेष राशनकार्ड लाभार्थी जल्द करायें ई-केवाईसी Read More जनपद में 92.58 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण, शेष राशनकार्ड लाभार्थी जल्द करायें ई-केवाईसी

इसके बावजूद रोहतक और हिसार जैसे इलाकों में दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे दोपहर के समय भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। 30 जनवरी को भी आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना जताई गई है।

आगे के मौसम को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि प्रदेश में 4 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। उनके अनुसार 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, शीत हवाएं चलेंगी और अलसुबह व देर रात कहीं-कहीं धुंध पड़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी की देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव आएगा। इसके कारण 31 जनवरी की रात और 1 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी सिस्टम के प्रभाव से 2 और 3 फरवरी को उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 4 फरवरी के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें