सोनभद्र लोढ़ी टोल प्लाजा बना अखाड़ा, महिला अधिवक्ता से विवाद के बाद टोल कर्मियों पर खूनी संघर्ष का आरोप

सोनभद्र लोढ़ी टोल प्लाजा का मामला, महिला अघिवक्ता के साथ मौजूद तीन लोग घायल

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- 

जनपद के रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टोल कर्मियों और एक महिला अधिवक्ता के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस मारपीट में अधिवक्ता पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।

IMG_20260202_111238

ख़जनी में नशे में कर्मचारी का वीडियो वायरल, नारायण पांडेय इंटर कॉलेज की साख पर उठे सवाल Read More ख़जनी में नशे में कर्मचारी का वीडियो वायरल, नारायण पांडेय इंटर कॉलेज की साख पर उठे सवाल

महिला अधिवक्ता ने जब देरी और अव्यवस्था को लेकर टोल कर्मियों से पूछताछ की, तो बात बहस तक पहुँच गई। आरोप है कि टोल कर्मी उग्र हो गए और उन्होंने अधिवक्ता व उनके साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते कर्मियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद तीन लोग लहूलुहान हो गए। एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन,एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी  शुभकामनाएं Read More पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन,एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

IMG_20260202_111353

03 दिन बीतने के बाद भी लापता लवकुश का नही लग रहा कोई सुरागपीड़ित परिजन लापता लवकुश के साथ अनहोनी होने की जताई है Read More 03 दिन बीतने के बाद भी लापता लवकुश का नही लग रहा कोई सुरागपीड़ित परिजन लापता लवकुश के साथ अनहोनी होने की जताई है

उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की खबर फैलते ही जनपद के वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और महामंत्री योगेश दुबे तुरंत अपनी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुँचे। अधिवक्ताओं ने दो टूक कहा कि टोल कर्मियों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और टोल प्लाजा के लाइसेंस की समीक्षा की माँग की है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर क्षेत्राधिकारी (CO) रणधीर मिश्रा और सदर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें