GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

Sandeep Kumar  Picture
Published On

GDS Vacancy 2026: डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स, मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन, भारत सरकार ने India Post GDS Vacancy 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के 25,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

India Post GDS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS वर्ग: ₹100

  • SC / ST / PwD वर्ग: कोई शुल्क नहीं

  • शुल्क भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन

आयु सीमा और छूट

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार तय की गई है।

श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य (UR) / EWS 40 वर्ष
OBC 43 वर्ष
SC/ST 45 वर्ष
PwD (General) 50 वर्ष
PwD (OBC) 53 वर्ष
PwD (SC/ST) 55 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

कुल पदों की संख्या

  • ग्रामीण डाक सेवक (GDS): 25,000+ पद

शैक्षणिक योग्यता

  • GDS / BPM / ABPM: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास

  • 10वीं में स्थानीय भाषा विषय पढ़ा होना आवश्यक

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक नोटिफिकेशन से अपनी पात्रता जांचें

  2. वेबसाइट पर जाएं: indiapostgdsonline.gov.in

  3. India Post GDS Vacancy 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरें

  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  5. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें

  6. फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

चयन प्रक्रिया

  1. 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट

  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  3. मेडिकल एग्जामिनेशन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें