Haryana: हरियाणा में हाईवे से उतरी रोडवेज की बस, 6 यात्री घायल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में सोमवार सुबह से मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल और जीटी रोड से जुड़े जिलों में विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। पानीपत में तो हालात जीरो विजिबिलिटी जैसे बने हुए हैं।

घने कोहरे का असर सड़क यातायात पर भी देखने को मिला। हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में एक रोडवेज बस हाइवे से उतर गई। यह बस कुरुक्षेत्र डिपो से सालासर जा रही थी। हादसे में 6 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।

रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन के समय धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

Haryana: हरियाणा में राज्यसभा सांसद ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में हुए शामिल Read More Haryana: हरियाणा में राज्यसभा सांसद ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में हुए शामिल

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। भिवानी (AWS) में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है।

हैंडपंप उखाड़ने व मारपीट का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग,F.I.R दर्ज  Read More हैंडपंप उखाड़ने व मारपीट का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग,F.I.R दर्ज 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें