"पर्वतीय महा परिषद भवन" गोमती नगर विस्तार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में विराट हिंदू सम्मेलन डॉ0 मृदुल शुक्ल के संयोजन में गोमती नगर विस्तार स्थित श्रीराम बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन “पर्वतीय महा परिषद भवन” गोमती नगर विस्तार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ मनकामेश्वर मंदिर की महंत, पूज्य दिव्या गिरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला इकाई–जूना अखाड़ा) ने हिंदू समाज को एकता, समरसता और जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
 
उन्होंने कहा कि एकता और समरसता ही हमारी वास्तविक शक्ति है। प्रेम, भाईचारे और आपसी समझ से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरेंद्र (विभाग सह संपर्क प्रमुख) ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार संघ ने अनेक उतार–चढ़ावों के बावजूद राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में लिए गए पंच परिवर्तन के संकल्प की भी विस्तार से जानकारी दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें