एक ही रात तीन घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात में बदमाशों ने नकदी तथा जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डगरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात बाबूलाल तिवारी के घर चोरी  की घटना अंजाम दी। पीड़ित के मुताबिक बदमाश दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गये। बदमाशों ने घर से 25 हजार रूपये नकद तथा महिलाओं के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये।
 
गांव  में ही चोरों ने उमेश तिवारी के घर भी धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान उड़ा ले गये। वहीं गांव की सीमा से सटे उधरनपुर में भी बदमाशों ने बद्री सरोज के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाश घरेलू सामान व जेवरात चोरी कर ले गये। बदमाशों ने घटना के बाद एक बाॅक्स को सामान निकालकर दरवाजे पर छोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजन घर में चोरी की घटना देख आवाक रह  गये।
 
घटना को लेकर पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है तहरीर मिली है जांचकर घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें