नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Maharajganj : भ्रष्टाचार में लिप्त उत्तरप्रदेश का दरोगा मोहम्मद अशरफ खान रंगे हाथ गिरफ्तार ,सदर कोतवाली महराजगंज में थी तैनाती ,
महराजगंज में उप-निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान घूस लेते गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा - मुकदमे में धाराएं कम करने के लिए मांगी थी रिश्वत
महराजगंज ब्यूरो । भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने महराजगंज में बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाने में तैनात उप-निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने एक शिकायतकर्ता से मुकदमे में धाराएं कम करने के बदले रिश्वत मांगी थी। इस गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताते चलें कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत शनिवार को एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) गोरखपुर की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली महराजगंज में तैनात उप-निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार उप निरीक्षक गाजीपुर जिले के जमानिया थाना अंतर्गत रामपुर कुकआंक के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर 12:50 बजे भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम के प्रभारी शिवमनोहर यादव ने आरोपित मोहम्मद अशरफ खान, उप-निरीक्षक, थाना कोतवाली महराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपित उप निरीक्षक ने कोतवाली थाना अंतर्गत पकड़ी खुर्द निवासी शिकायतकर्ता सईदुल्लाह से उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धारा घटाने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ट्रैप टीम ने योजना के तहत पवन स्वीट्स की दुकान के सामने, थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही आरोपित के पास से रिश्वत की रकम बरामद की है। इस संबंध में फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा उप निरीक्षक अशरफ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments