टाइगर रिजर्व क्षेत्र में NH-727 के वैकल्पिक मार्ग पर पुनर्विचार की मांग, बिहार मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 के टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्से के वैकल्पिक मार्ग पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

पत्र में बताया गया है कि वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग का निर्माण टाइगर रिजर्व क्षेत्र के भीतर वन विभाग की आपत्तियों के कारण अटका हुआ है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय जनहित और आवागमन की सुविधा के लिए टाइगर रिजर्व के बाहर से गुजरने वाले शास्त्री नगर–बेलवनिया पुल सह सड़क मार्ग के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया था।

इस संबंध में स्थानीय सांसद सुनील कुमार के पत्र का भी हवाला दिया गया है। बताया गया है कि उक्त वैकल्पिक मार्ग के लिए DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है, लेकिन 26 जून 2025 को अलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी द्वारा पुराने मार्ग को निरस्त कर नए मार्ग पर विचार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता की अपेक्षाओं और क्षेत्रीय विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

राज्यपाल  ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, की जानकारी प्राप्त की Read More राज्यपाल  ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, की जानकारी प्राप्त की

डॉ. जायसवाल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शास्त्री नगर–बेलवनिया पुल सह सड़क मार्ग के प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण शीघ्र सुनिश्चित हो सके। यह परियोजना सामाजिक, आर्थिक और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

डिमापुर से बेंगलुरु जा रहे 17 वर्षीय किशोर की रहस्यमयी मौत Read More डिमापुर से बेंगलुरु जा रहे 17 वर्षीय किशोर की रहस्यमयी मौत

About The Author

Post Comments

Comments