Gold-Silver Price: साल के आखिरी दिन सोने-चांदी में गिरावट, जानिए 31 दिसंबर के ताजा रेट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold-Silver Price: साल 2025 के आखिरी दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लुढ़ककर 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गयाघरेलू बाजार में कमजोरी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नए शिखर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया हैविशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में कीमतों पर डॉलर-रुपया विनिमय दर, अंतरराष्ट्रीय मांग, ब्याज दरें और टैक्स स्ट्रक्चर जैसे फैक्टर्स का सीधा असर पड़ता हैइसी वजह से ग्लोबल तेजी के बावजूद भारत में सोने के भाव दबाव में दिख रहे हैं।

नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग।  Read More नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग। 

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट

विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज Read More विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज

24 कैरेट सोना: 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम

विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन Read More विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन

22 कैरेट सोना: 1,24,990 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के भाव

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 1,36,190 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट

24 कैरेट गोल्ड: 1,36,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट ( प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,24,990 1,36,340
मुंबई 1,24,840 1,36,190
अहमदाबाद 1,24,890 1,36,240
चेन्नई 1,24,840 1,36,190
कोलकाता 1,24,840 1,36,190
हैदराबाद 1,24,840 1,36,190
जयपुर 1,24,990 1,36,340
भोपाल 1,24,890 1,36,240
लखनऊ 1,24,990 1,36,340
चंडीगढ़ 1,24,990 1,36,340

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 31 दिसंबर की सुबह गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 75.85 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

चांदी को क्यों मिल रहा है सपोर्ट?

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद चांदी को मजबूत समर्थन मिल रहा है। इसकी वजह ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतें और औद्योगिक मांग हैं। खासकर सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ती मांग चांदी की कीमतों को सपोर्ट दे रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments