Hisar Airport: हरियाणा में धुंध के चलते हिसार एयरपोर्ट पर बदला विंटर शेड्यूल, दिल्ली की फ्लाइट रद्द

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर घने कोहरे और कम यात्री संख्या को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक महीने के लिए नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत हिसार से दिल्ली के बीच चलने वाली हवाई सेवा को 16 दिसंबर से आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही अयोध्या के लिए उड़ानों की संख्या भी घटा दी गई है।

नया विंटर शेड्यूल 15 जनवरी तक लागू रहेगा। इस दौरान हिसार–दिल्ली और दिल्ली–हिसार हवाई रूट पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही हवाई सेवाओं के संचालन के दिनों में भी बदलाव किया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही उड़ानें संचालित होंगी, जबकि शेष दिनों में कोई फ्लाइट नहीं चलेगी।

कम यात्रियों के कारण बंद हुई दिल्ली फ्लाइट

बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या काफी कम थी। इसी वजह से महज 9 महीने के भीतर ही इस रूट पर हवाई सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, हिसार से अयोध्या के लिए अब तक सप्ताह में दो दिन उड़ान संचालित होती थी, जिसे घटाकर सप्ताह में केवल एक दिन कर दिया गया है।

हाथी पांव से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में कैंप कर खिलाई दवा Read More हाथी पांव से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में कैंप कर खिलाई दवा

हिसार–जयपुर रूट पर बढ़ी उड़ानें

Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित Read More Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित

हालांकि जयपुर रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए राहत दी गई है। हिसार से जयपुर के लिए पहले सप्ताह में केवल एक दिन फ्लाइट चलती थी, जिसे अब बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है।

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी Read More दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की थी। वहीं, 12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली हिसार–जयपुर हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।

उस समय दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन उड़ानें संचालित हो रही थीं, जिन्हें बाद में घटाकर केवल रविवार कर दिया गया था। अब विंटर शेड्यूल के तहत दिल्ली रूट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में धुंध और कोहरा और गहराने की संभावना है, ऐसे में हवाई यात्रियों को सफर से पहले उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें