Haryana: हरियाणा में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी, सरकार ने की ये घोषणा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा दिवस (1 नवंबर) तक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में डबल डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कोई भी बच्चा सरकारी स्कूल में टाट-पट्टी पर नहीं बैठेगा। इसके साथ ही सरकार एकल पारी (सिंगल शिफ्ट) स्कूलों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

मुख्यमंत्री ने ‘सुपर 100’ योजना की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत 227 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता हासिल की है। योजना को और व्यापक बनाने के लिए सीटों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की गई है। यह कदम मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले बजट से 10.28 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने अपने बजट भाषण की शुरुआत Guru Nanak Dev के सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की।

बजट में युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की गई। एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी और प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। किसानों के लिए ‘एग्री डिस्कॉम’ नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत ट्यूबवेल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही तपने लगा हरियाणा, कई शहरों में पारा 32°C पार Read More Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही तपने लगा हरियाणा, कई शहरों में पारा 32°C पार

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ‘हर नारी, स्वस्थ नारी’ योजना के तहत प्रत्येक जिले में ‘स्वस्थ नारी क्लीनिक’ स्थापित किए जाएंगे। वहीं, नए जिले हांसी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘मॉडर्न जिला’ के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की गई है।

Haryana: हरियाणा में इस मार्ग को बनाया जाएगा फोरलेन, 616 करोड़ रुपये होंगे खर्च Read More Haryana: हरियाणा में इस मार्ग को बनाया जाएगा फोरलेन, 616 करोड़ रुपये होंगे खर्च

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें