Haryana: हरियाणा में इस मार्ग को बनाया जाएगा फोरलेन, 616 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने होडल-नूंह-बिलासपुर मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 616.01 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। 71 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण एनसीआरपीबी की ऋण सहायता से किया जाएगा। स्थायी वित्त समिति ने भी इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है।

विधानसभा में दी गई जानकारी

शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस विधायक मोहम्मद इजराइल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के फोरलेन बनने से दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा और क्षेत्रीय आवागमन तेज व सुरक्षित होगा।

पर्यावरण संतुलन के लिए वनीकरण

श्रीभूमि जिला के जयनगर गांव की सड़क की हालत जर्जर, ग्रामीणों को भारी परेशानी Read More श्रीभूमि जिला के जयनगर गांव की सड़क की हालत जर्जर, ग्रामीणों को भारी परेशानी

सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई की भरपाई के लिए सरकार करीब 80 हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण कराएगी। इससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने रोका तो वहीं से मानी जाएगी गिरफ्तारी, 24 घंटे की सीमा कागज नहीं, वास्तविक हिरासत से तय Read More पुलिस ने रोका तो वहीं से मानी जाएगी गिरफ्तारी, 24 घंटे की सीमा कागज नहीं, वास्तविक हिरासत से तय

बिलासपुर चौक से कुलाना मार्ग भी होगा फोरलेन

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे भीषण दमन के खिलाफ सपाइयों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया Read More नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे भीषण दमन के खिलाफ सपाइयों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया

इसी क्रम में बिलासपुर चौक से कुलाना (वाया पटौदी) मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 476.07 करोड़ रुपये की परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल यह प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास विचाराधीन है।

इस परियोजना के तहत 27 हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण किया जाएगा। वन विभाग की औपचारिकताएं पूरी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments