पत्नी लगा रही नपुंसक होने का फर्जी आरोप, पीड़ित पति ने डीआईजी से लगाई गुहार
On
बस्ती। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के लोरिकपुर निवासी शिवम पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय श्याम किशोर पाण्डेय ने डीआईजी, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पत्नी की प्रताड़ना से न्याय दिलाने, मामले की जांच कराने की मांग किया है। पुलिस उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में पत्नी पीड़ित पति शिवम पाण्डेय ने कहा है कि उसकी शादी 24 नवम्बर 2024 को रूचि पाण्डेय पुत्री रामप्रकाश ग्राम कुरमौर थाना लालगंज से हुई थी।
शादी के 5 महीने रहने के बाद रूचि पाण्डेय अपने मायके चली गई, पति शिवम ने उसे कई बार लाने का प्रयास किया लेकिन उसने ससुराल आने से मना कर दिया और 10 लाख रूपये की मांग करने लगी। कहा कि पैसा नही दोगे तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार वालो को मुकदमें में फंसा दूंगी। शिवम ने पत्र में कहा है कि उसके उपर घर की समस्त जिम्मेदारी है, उसके पिता की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। पैसा न दे पाने के कारण उसकी पत्नी द्वारा कहा जा रहा है कि वह नपुसंक है जबकि उसने पति धर्म का फर्ज निभाया है।
शिवम पाण्डेय ने कहा है कि उसकी पत्नी का चाल, चलन, स्वभाव ठीक नही है। वह बार-बार किसी प्रधान चाचा का नाम लेती है। इसके बावजूद यदि उसकी पत्नी चाहे तो वह उसे रखने को तैयार है। उसका पूरा परिवार पत्नी के व्यवहार, फर्जी आरोपों से काफी त्रस्त है। पत्नी से पीड़ित शिवम ने पुलिस उच्चाधिकारियों से मामले की जॉच कराकर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Jan 2026
17 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List