चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

चौपारण, हजारीबाग,
झारखंड 
 
बीतेशुक्रवार को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम डोडिया एवं मोर्निया में वन विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से कई वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं जिसमें 05 सेक्शन पाइप, 4 डिलीवरी पाइप, 2 हौंडा सेट शामिल हैं। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है।
 
दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। संयुक्त अभियान में अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही, चंद्रशेखर  कुमार पुनि बरही अंचल, बिनोद कुमार पुनि बरही थाना प्रभारी, सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण, एसआई रवि रंजन, एसआई सुबिन्दर राम, एएसआई बदल महतो एवं सशत्र बल, कुलदीप महतो बनपाल शामिल रहें। अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें