गोरखपुर: ग़ोला में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

दो नामजद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम गठित

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ब्रिजनाथ तिवारी ( ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार/गोरखपुर, मार्च। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में बेचैनी और गांव में चर्चा का माहौल है।

मोबाइल पर बातचीत से शुरू हुआ संपर्क

परिजनों के अनुसार, किशोरी की मोबाइल फोन पर बातचीत बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहा, झंझवा टोला निवासी विनीत कुमार से होती थी। जब इस संबंध की जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया और भविष्य में संपर्क न रखने की हिदायत दी थी।

आन बान शान व स्वाभिमान की रक्षा के प्रतीक थे सम्राट पृथ्वीराज राज चौहान - विशाल Read More आन बान शान व स्वाभिमान की रक्षा के प्रतीक थे सम्राट पृथ्वीराज राज चौहान - विशाल

पीड़िता की मां का आरोप है कि समझाने के बावजूद युवक ने 1 मार्च को गांव पहुंचकर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाया और अपने साथ लेकर फरार हो गया।

सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत Read More सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत

महिला पर सहयोग का आरोप

एडीओ पंचायत ने अपने सुविधा के अनुसार कुछ सफाईकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव Read More एडीओ पंचायत ने अपने सुविधा के अनुसार कुछ सफाईकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मदरहा गांव की एक महिला ने इस पूरे घटनाक्रम में सहयोग किया। परिजनों का कहना है कि लड़की को घर से निकलने में उक्त महिला की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने महिला को भी नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

बीएनएस की धारा 137(2) में केस दर्ज

लमामले में गोला थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस दबिश जारी, मोबाइल डिटेल खंगाली जा रही

पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही आरोपी युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता किशोरी की सुरक्षित बरामदगी है। परिजन बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद में हैं, वहीं गांव में घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ 

Post Comments

Comments