जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र जंगीगंज एवं जंगीगंज प्रथम का किया औचक निरीक्षण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही

जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद में प्रगतिमान धान खरीद की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु खाद्य विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान कय केन्द् जंगीगंज एवं जंगीगंज प्रथम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी /विपणन अधिकारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय कृषकों के धान की तौल की जा रही थी। कृषकों से पृच्छा करने पर अवगत कराया कि धान विक्रय हेतु लाया गया है एवं केन्द्र पर कोई समस्या नहीं है। केन्द्र प्रभारी ने अवगत कराया कि कय केन्द्र जंगीगंज एव कय केन्द्र जंगीगंज प्रथम का खरीद लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद जारी है।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि गतवर्ष क्रय केन्द्र पर धान विक्रय करने वाले कृषकों से सम्पर्क कर उन्हें धान विक्रय करने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही कृषक पंजीकरण सत्यापन में वृद्धि लाने के लिए भी स्वयं रुचि लेकर प्रयास करें। उन्होंने धान में नमी का परीक्षण भी किया। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि राजकीय बरदाना/ बोरा सभी केदो पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। धान कय लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भी निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील की कि कृषक भाई अपना धान केवल सरकारी धान कय केन्द्रों पर विक्रय करें एवं समर्थन मूल्य रु0 2369 प्रति कुन्तल का लाभ प्राप्त करें। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें