Haryana: हरियाणा में 5200 स्कूल बसों को किया जाएगा जब्त, जानें क्या है वजह

Haryana: हरियाणा में 5200 स्कूल बसों को किया जाएगा जब्त, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में 25,000 से अधिक स्कूल बसों की जांच के दौरान 5,200 बसों को सुरक्षा मानकों के पालन में असुरक्षित पायाइन बसों के चालान जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूल बसों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, वैध दस्तावेज या अन्य आवश्यक मानकों की कमी हो, उन्हें तुरंत इंपाउंड किया जाए।

3 से 10 नवंबर के विशेष अभियान में हुई सख्त कार्रवाई

3 से 10 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में 5,516 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें 1,003 बसों पर चालान जारी किए गए। इस दौरान चार असुरक्षित बसों को जब्त भी किया गया। विशेष जांच अभियान मुख्य रूप से गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, करनाल, कुरुक्षेत्र और चरखी-दादरी जिलों में चलाया गया, जहाँ नियमों की अनदेखी पर तुरंत कार्रवाई की गई।

शास्त्रीनगर–बेलवनिया गंडक पुल पर संकट, बगहावासियों में आक्रोश Read More शास्त्रीनगर–बेलवनिया गंडक पुल पर संकट, बगहावासियों में आक्रोश

जनवरी से अक्टूबर तक कुल जांच और चालान

Haryana: हरियाणा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

जनवरी से अक्टूबर 2025 की अवधि में प्रदेशभर में कुल 19,268 स्कूल बसों की जांच की गई और 4,205 चालान जारी किए गए। हरियाणा पुलिस स्कूल बस सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और इसे एक नियमित, सतत और मिशन-स्तरीय गतिविधि के रूप में संचालित कर रही है।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, कानपुर के बदमाश पर आरोप Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, कानपुर के बदमाश पर आरोप

DGP का सख्त संदेश

DGP ओपी सिंह ने कहा कि हर स्कूल बस में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, आपातकालीन निकास, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और प्रशिक्षित चालकपरिचालक का होना अनिवार्य है। उन्होंने चेताया कि नियमों का पालन न करने पर चालान, इंपाउंडिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से पुलिस की अपील

हरियाणा पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की स्कूल बसों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक रहें। किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि प्रदेश की सभी स्कूल बसें सुरक्षित और विश्वसनीय बन सकें।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel