Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है प्रत्याशी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह उनका पहला चुनाव होगा। सूत्रों के अनुसार, उनका नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुझाया था।

वहीं भाजपा पहले ही पूर्व सांसद संजय भाटिया को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर चुकी है। आज (वीरवार) नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है और दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित है।

तीसरे प्रत्याशी की एंट्री पर टिका समीकरण

फिलहाल किसी तीसरे प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। यदि केवल कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार ही मैदान में रहते हैं तो दोनों दलों के खाते में एक-एक सीट जाना तय माना जा रहा है।

हालांकि, यदि तीसरा उम्मीदवार नामांकन दाखिल करता है तो 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा।

प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट' Read More प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट'

कांग्रेस में OBC बनाम SC पर चर्चा

राज्यसभा टिकट को लेकर कांग्रेस में आंतरिक मंथन चला। पार्टी के एक धड़े ने ओबीसी वर्ग से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी। इस समूह द्वारा महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक राव दान सिंह के नाम की पैरवी की जा रही थी। टिकट की घोषणा के बाद इस खेमे में कुछ नाराजगी बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अंतर्गत 02 मई 2026 को प्रदेश की सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा। Read More उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अंतर्गत 02 मई 2026 को प्रदेश की सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा।

कांग्रेस ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से ही होगा। संभावित नामों में कर्मवीर सिंह बौद्ध के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि और पूर्व सांसद अशोक तंवर के नामों की भी चर्चा रही। अंततः पार्टी नेतृत्व ने कर्मवीर सिंह बौद्ध के नाम पर मुहर लगा दी।

आंधी-बारिश में करंट की चपेट से दुधारू भैंस की मौत Read More आंधी-बारिश में करंट की चपेट से दुधारू भैंस की मौत

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments