Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठंड और धुंध, 1 दिसंबर से मौसम में बड़ा बदलाव

Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी ठंड और धुंध, 1 दिसंबर से मौसम में बड़ा बदलाव

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सुबह-शाम की ठिठुरन से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर से हरियाणा में ठंड और धुंध दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते नमी बढ़ेगी, जिससे घना कोहरा छाने और शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।

अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आज और कल आकाश में बादल छाए रहेंगे। 1 दिसंबर से हवाओं के रुख में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक शुष्क बना रहने का अनुमान है, जिससे ठंड और अधिक महसूस होगी।

जिले में शासन द्वारा दिया जा रहा है मातृत्व वंदन” योजना की आड़ में लूट राज Read More जिले में शासन द्वारा दिया जा रहा है मातृत्व वंदन” योजना की आड़ में लूट राज

न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

Haryana: हरियाणा के सिरसा में ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, 18 वर्षीय युवक की मौत Read More Haryana: हरियाणा के सिरसा में ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, 18 वर्षीय युवक की मौत

ठंड बढ़ने के बावजूद पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। तापमान में कल की तुलना में 1.1°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि इससे ठंड के असर में कोई खास कमी नहीं आई है।

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, EWS आरक्षण के लिए बढ़ाई आय सीमा Read More Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, EWS आरक्षण के लिए बढ़ाई आय सीमा

इन जिलों में गहरे कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर, रोहतक शामिल हैं।

इन जिलों में दृश्यता कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है और सुबह-सुबह यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है

3 दिसंबर तक रहेगा शुष्क मौसम

पिछले 24 घंटों से हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है और अब 3 दिसंबर तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैइस दौरान तापमान में गिरावट और कोहरे की स्थिति और स्पष्ट होगी, जिससे सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel