नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य हेतु महमूद नगर से नई बस्ती जाने वाला ट्रैक दो दिन के लिए रहेगा बंद
मलिहाबाद लखनऊ । उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक कार्यालय द्वारा निर्गत सूचना के अनुसार महमूद नगर रेलवे फाटक संख्या 231/B जो महमूद नगर रोड से लखनऊ हरदोई रोड के संपर्क मार्ग पर स्थित है, जिस पर मरम्मत का कार्य सुनिश्चित किया गया है।
जिसके कारण समपार संख्या 231/B महमूद नगर का सड़क यातायात 26 नवम्बर बुधवार सुबह 8 बजे से 28 नवंबर शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहने की सूचना उप जिलाधिकारी मलिहाबाद को दी गई है। इस दौरान छोटे व हल्के वाहन इधर से गुजरने वाला यातायात मुजासा रोड से लखनऊ हरदोई रोड के संपर्क मार्ग पर स्थित समपार संख्या 232/C से निकाला जा सकता है। तीन दिन रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Comments