अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोपीगंज।
 
मिर्जापुर गोपीगंज मार्ग पर गोपपुर स्थित सिताबाबा मंदिर के पास मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चंद्रपुरा (जगन्नाथपुर) निवासी 22 वर्षीय बबलू हरिजन की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बबलू हरिजन देर रात गोपपुर बाजार से अपने घर लौट रहा था।
 
तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के समय मौके पर मौजूद संजय मिश्रा ने घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे महाराजा चेतसिंह अस्पताल, ज्ञानपुर रेफर कर दिया। वहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक की तलाश जारी है। मृतक बबलू अविवाहित था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और उसकी दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था और लगभग एक माह पहले ही घर आया था। गांव में उसकी मिलनसार प्रकृति के कारण वह सबका प्रिय माना जाता था।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

About The Author

Post Comments

Comments