नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत, छात्र की मौत
घाटमपुर- कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना क्षेत्र महाराज पुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की बाइक सवार इंटर के छात्र से आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जोरदार भिड़ंत में छात्र की मौके पर मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि वह स्कूल पेपर देने जा रहा था,तभी सरसौल के पास हादसा हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, कमालपुर गांव निवासी किसान सुरजन सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे भोल ,शंकर,20 वर्ष,व शिवा हैं, शंकर सरसौल स्थिति मौर्या इंटर कालेज में इंटर का छात्र था।
बताया कि स्कूल में परीक्षाएं चल रही है, सोमवार सुबह वह पेपर देने के लिए बाइक से स्कूल जा रहा था,वह सरसौल रोड़ स्थित शराब ठेके के पास पहुचा ही था,तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 10फिट उछल कर दूर जा गिरा, राहगीरों ने महाराज पुर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया,हैलट लाने के दौरान रास्ते में शंकर की मौत हो गई, महाराज पुर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को ज़ब्त कर लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है।

Comments