नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
धूप की प्रखरता से गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे जाने से बढ़ी ग्रामीणों की पेयजल समस्या
प्रति वर्ष धूप और गर्मी के दिनों में पानी की कठिनाइयां बढ़ जाती हैं
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखण्ड के अंतर्गत तालवा, धावाडंगाल, बथानपहाड़ी ग्राम के कई टोलों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। 5 मार्च को लागडुम पंचायत के तालवा ग्राम के तोड़े टोला में नलकूप खराब होने से पेयजल की कठिनाई बढ़ने की बात ग्रामीणों ने कही।इस टोले की महिलाओं ने स्पष्ट रूप से बताया कि इस टोले में मात्र एक नलकूप है और वह पिछले दिनों से खराब रहने के बावजूद ठीक नहीं किया गया है, जिससे पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।
पूछने पर आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि इस टोले में बहुत पुराना कूप है और हम लोग वर्षों से इसी पुराने जीर्ण खुले कूप से जल भरते रहे हैं।विगत दिनों एक नलकूप लगाया गया था, पर वह खराब रहने से जल आपूर्ति नहीं हो रही है और पेयजल की कठिनाइयां बढ़ गई हैं। वहीं धावाडंगाल ग्राम के कई टोलों में भी पेयजल की कठिनाइयां होने की बात ग्रामीणों ने बताई।जबकि प्रखण्ड के महुलपहाड़ी पंचायत के बथान पहाड़ी ग्राम के रोड व माझी टोला में पेयजल की भीषण समस्या होने की बात महिलाओं ने कही। महिलाओं ने बताया कि प्रति वर्ष धूप और गर्मी के दिनों में पानी की कठिनाइयां बढ़ जाती हैं।
महिलाओं ने कहा कि नलकूपों की सही मरम्मत नहीं किए जाने से नलकूप खराब रहते हैं और पेयजल की कठिनाइयां बढ़ती दिख रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल एवं स्वच्छता विभाग तथा पंचायतों से खराब पड़े नलकूपों की पूरी मरम्मत करा दी जाए तो पेयजल की सुविधा हो सकती है।वहीं कई ग्रामीण महिलाओं का मानना है कि नए नलकूप भी लगाना जरूरी है। पूर्व निर्मित ध्वस्त जलकूपों की ठीक से मरम्मत और खराब पड़ी जल टंकियों को शीघ्र चालू किए जाने से पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी, ऐसा प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है।
swatantra prabhat swatantra prabhat news स्वतंत्र प्रभात Pakur Jharkhand News स्वतंत्र प्रभात न्यूज पाकुड़िया समाचार Pakuria News पाकुड़ झारखंड न्यूज Drinking Water Problem पेयजल संकट Rural Water Crisis ग्रामीण जल समस्या Handpump Problem नलकूप खराब Jal Sankat Jharkhand Water Scarcity Summer गर्मी में जल संकट Lagdum Panchayat News Talwa Village Pakuria Dhawadangala Village Bathan Pahadi Village Mahulpahari Panchayat Jharkhand Rural Issues Water Supply Problem India

Comments