नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
खड़ंजा निर्माण में मानक विहीन ईंटों के प्रयोग को लेकर उठे सवाल
सड़क की मजबूती पर संदेह पैदा हो रहा है
गोण्डा। विकास खंड रूपईडीह की ग्रामसभा रुकमंगदपुर में लगभग 400 मीटर खड़ंजा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। यह मार्ग बनहनपुरवा गांव के मंदिर से होते हुए प्राथमिक विद्यालय पिपरी के मोड़ तक जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।हालांकि निर्माण कार्य शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खड़ंजा निर्माण में मानक विहीन ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और कई स्थानों पर ईंटें ठीक से नहीं बैठाई जा रही हैं, जिससे सड़क की मजबूती पर संदेह पैदा हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया तो कुछ ही समय में सड़क खराब हो सकती है और सरकारी धन की बर्बादी होगी। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की है।इस संबंध में एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat news Rural Infrastructure Issue ग्रामीणों की शिकायत गोंडा खबर रुकमंगदपुर ग्रामसभा Gonda district update रूपईडीह विकास खंड Rupaidih block administration खड़ंजा मार्ग निर्माण village road project मानक विहीन ईंटें construction quality concern local public demand सरकारी कार्यों की जांच development work inspection पंचायत विभाग कार्रवाई block level monitoring सार्वजनिक धन उपयोग civic accountability स्वतंत्र प्रभात समाचा

Comments