Haryana: हरियाणा में पिता पुत्र के मर्डर मामले में बदमाशों का एनकाउंटर, सोनीपत के पास हुई मुठभेड़

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को हुए बाप-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनीपत के खरखौदा इलाके में मौजूद थे। पुलिस टीम ने झरोठी टोल के पास आरोपियों को घेरने की कोशिश की, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिमांशु को दो और सन्नी को एक गोली लगी। दोनों को खरखौदा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2025-11-07 at 19.18.17_e2e3d7e4

पुलिस के अनुसार, दोपहर को पांच युवकों ने रोहतक के बलियाणा गांव में धर्मवीर (58) और उनके बेटे दीपक (22) की हत्या कर दी थी। हमलावर पहले दीपक के पास पहुंचे, पिता का नाम पूछने के बाद उन्हें दो गोलियां मारीं। इसके बाद वे धर्मवीर के घर गए और धर्मवीर को पांच गोलियां मारीं।

WhatsApp Image 2025-11-07 at 19.18.17_653a78fb

बस्ती में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला Read More बस्ती में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पांच युवक धर्मवीर के घर आते और जाते दिख रहे हैं। हत्या की पीछे की वजह रंजिश बताई जा रही है। धर्मवीर का बड़ा बेटा पहले ही गांव के एक दुकानदार की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि दुकानदार के भाई ने इसी रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर बाप-बेटे की हत्या करवाई।

भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र. जनपद लखनऊ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया Read More भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र. जनपद लखनऊ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments