क्रिकेटर शेफाली वर्मा से मिलेंगे सीएम नायब सिंह सैनी, मिल सकती है ये बड़ी नौकरी! 

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

भारत को वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेटरों को कई राज्यों ने कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी हरियाणा सरकार की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। 

WhatsApp Image 2025-11-07 at 7.39.28 AM

दरअसल, महिला क्रिकेट वर्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभा मैन ऑफ द मैच बनी शेफाली वर्मा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। खबरों की मानें, तो हरियाणा में खेल पॉलिसी की करें तो - उसमें क्रिकेट वर्ल्ड में मेडल जीतने पर नौकरी और कैश अवार्ड का प्रावधान है।

कहा जा रहा है कि पॉलिसी के अनुसार आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से आयोजित इंटरनेशनल, डोमेस्टिक टेस्ट - व वनडे मैच में मेडल जीतने पर ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनेंगे, जिससे खिलाड़ी की नौकरी मिलती है। 

Haryana Weather: हरियाणा में चढ़ा पारा, फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी Read More Haryana Weather: हरियाणा में चढ़ा पारा, फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी

ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने वाली शेफाली सरकार की 2018 की खेल पॉलिसी के अनुसार ग्रुप-बी की नौकरी की हकदार है।

Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी बारिश, जानें अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम Read More Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी बारिश, जानें अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

सीएम नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को दिया न्योता

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्रिकेटर शेफाली वर्मा से फोन पर बधाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिहार चुनाव में व्यस्त थे। सीएम ने शेफाली को परिवार समेत चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। उनके पिता से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। शेफाली और उनका परिवार 12 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

कई राज्य कर चुके कैश अवॉर्ड देने की घोषणा 

खबरों की मानें, तो उत्तराखंड सरकार क्रिकेटर स्नेहा राणा के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा कर चुकी है। वहीं हिमाचल सरकार ने रेणुका को एक करोड़ और महाराष्ट्र सरकार ने स्मृति, जेमिमा व राधा को 2.25 करोड़ देने का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार क्रांति गौड को एक करोड़ रुपए कैश देने की घोषणा कर चुकी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें