भारत
Haryana: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी डबल डेकर बसें, मिलेगा ये बड़ा फायदा
Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा के अम्बाला छावनी में जल्द ही देश-विदेश के बड़े शहरों की तरह ओपन और डबल डेकर बसें चलेंगी। यह जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी है। यह योजना लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी और उनकी यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं”। Haryana
उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में देश- विदेश के बडे और मैट्रोपोलिटन शहरों की तर्ज पर ओपन/डबल डेकर बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए। Haryana
उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments