Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, सोसाइटी का मैनेजर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 9.10.2025 को आरोपी रामफल, प्रबन्धक दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा, भूना, जिला फतेहाबाद को शिकायतकर्ता से 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुये कार्यालय दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा भूना से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 38 दिनांक 9.10.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने दी फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, समिति शाखा भूना जिला फतेहाबाद में 6,00,000/- रूपये कृषि लोन के लिए आवेदन किया है। कृषि लोन के संबध में वह आरोपी रामफल प्रबन्धक उपरोक्त से लोन मंजूर करने के लिये मिला तो आरोपी उपरोक्त द्वारा उससे उसका लोन स्वीकृत करने की एवज में उससे 40,000/- रूपये की मांग की गई। दिनांक 3.9.2025 को उसके बैंक खाते में कृषि लोन की पहली किस्त की राशि 3,00,000/- रूपये प्राप्त होने पर उसके द्वारा आरोपी रामफल उपरोक्त को उसके द्वारा 20,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत राशि दी गई है।

दिनांक 17.9.2025 को शिकायतकर्ता की दुसरी कृषि लोन राशि 3,00,000/- रूपये उसके बैंक खाता में प्राप्त होने पर आरोपी रामफल बैंक प्रबन्ध उपरोक्त द्वारा उससे बकाया 20,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध पर आरोपी रामफल प्रबन्धक उपरोक्त द्वारा उससे 15,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments